Classifieds
News
फिल्म समीक्षा - वीर
01-24-10 04:39

फिल्म - वीर 

निर्देशक - अनिल शर्मा 
निर्माता - विजय गिलानी 
स्टार कास्ट - सलमान खान, जरीन खान, मिथुन चक्रवर्ती, सोहेल खान, जेकी श्राफ 
लेखक - सलमान खान 

ऊपर लिखे सभी नामो में सभी को किसी एक को वीर के लिए दोषी माना जाए? या सभी ने मिल कर एक महत्वाकांक्षा से मुंह मोड़ लिया। रिलीज के पहले फिल्म ने पीरियड का अच्छा  भ्रम तैयार किया था। लग रहा था कि सलमान खान की पहल पर हमें एक खूबसूरत, सारगर्भित, भव्य और नाटकीय पीरियड फिल्म देखने का अवसर मिलेगा। यह अवसर फिल्म शुरू होने के चंद मिनटों के अंदर ही बिखर गया। फिल्म में वीर और यशोधरा का लंदन प्रवास सिर्फ प्रभाव और फिजूलखर्ची के लिए रचा गया है। यह पहली ऐसी भारतीय फिल्म है जिसकी शूटिंग ब्रिटेन के बकिंघम पैलेस में हुई है। परन्तु वीर अपनी संपूर्णता में निराश करती है। कुछ दृश्य, कोई एक्शन, कहीं भव्यता,दो-चार संवाद और अभिनय की झलकियां  अच्छी  लग  सकती हैं, लेकिन कतरों में मिले सुख से बुरी फिल्म देखने का दुख कम नहीं होता |
सलमान खान की लिखी पटकथा पर पहली बार कोई फिल्म बन रही है। उनका कहना है कि इसकी कहानी उन्होने लगभग 20 साल पहले लिखी थी। पर चूंकि ये एक पीरियड ड्रामा है इसलिए इत ने साल पहले लिखे जाने के बावजूद इस फिल्म का नयापन बरकरार है। फिल्म वीर का निर्देशन किया है पीरियड फिल्म विशेषज्ञ अनिल शर्मा ने। अनिल की पीरियड फिल्म गदर की सफलता आज भी बॉलीवुड के लिए चमत्कार से कम नहीं है। क्योंकि बहुत कम पीरियड फिल्में बॉलीवुड में सफल हो पाती हैं। 

आमतौर पर पीरियड फिल्मों को ले कर एक ही धारणा भारतीय दर्शकों के मन में रहती है कि इसमे इतिहास की कोई घटना दिखायी जाएगी। लेकिन सलमान का कहना है कि यह फिल्म आम पीरियड फिल्मों की तरह उबाऊ घटनाक्रम पर आधारित नहीं है। सलमान ने इस फिल्म के लिए अपनी जान लड़ा दी है। एस फिल्म के ज्यादातर हिस्सों की शूटिंग राजस्थान में हुई है। जबकि आउटडोर शूटिंग के लिए इंग्लैंड को फिल्माया गया है।

स्टोरी लाइन - फिल्म की कहानी उस समय के भारत की कहानी है जब देश पर अंग्रेज राज कर रहे थे। उस समय रह रियासत अंग्रेजों के अधिकार में थी। लेकिन पिंढारी राज्य इन रियासतों से जुदा था। ये रियासत एक आजाद रियासत थी और अपनी आजादी हर कीमत पर बनाए रखना चाहती थी। इसी रियासत का कद्दावर सिपाही है वीर (सलमान खान)। जो अपनी दुश्मन रियासत की राजकुमारी यशोधरा (जरीन खान) से प्यार करता है। वीर के ऊपर दो जिम्मेदारियां हैं एक अपनी रियासत को बचाना दूसरा अपने प्यार को बचाना। यशोधरा के पिता मतलब माधवगढ़ के राजा का किरदार जैकी श्राफ ने निभाया है। उनका रोल निगेटिव है। 

फिल्म वीर सलमान के दीवानों के लिए ही सिर्फ बनी है इसमे कोई शक नहीं। लेकिन सब को ये फिल्म पसंद आएगी इसमें संदेह है। हालांकि फिल्म का संगीत लोकप्रिय हो चुका है। सलमान के स्पेशल लुक के लिए उन्हे काफी तारीफें मिल रही हैं।

--

आदित्य कश्यप


All rights reserved @ smartbolly.com