Classifieds
News
ब्‍लू: अंडरवाटर
10-21-09 22:10

 

बॉलीवुड की पहली अंडरवाटर फिल्‍माई गई सबसे मंहगी फिल्‍म है । फिल्‍म के कलाकारों अक्षय कुमार, लारा दत्‍ता, जायद खान और संजय दत्‍त द्धारा किया गया अंडरवाटर स्‍टंट आपको पसंद आयगा | यही नहीं फिल्‍म से दो ऑस्‍कर विजेता ए आर रहमान और रेसुल पोकिटटी जुड़े हुए है, तो फिल्‍म की ओर खींचने के लिए इतना कुछ काफी है, लेकिन फिल्‍म की पटकथा निराश करती है। 

फिल्‍म की कहानी समुद्र में एक खजाने के चारों ओर घूमती है जो 'द लेडी इन ब्‍लू' नाम के एक जहाज पर रखा गया था। फिल्‍म उस खजाने की तलाश में यात्रा करती है। 

सागर और आरव अच्‍छे दोस्‍त है। आरव सन् 1949 में डूबे हुए खजाने को ढूढ़ने की कोशिश करता है लेकिन उसके हाथ कुछ भी नहीं लगता है। वह सागर को खजाना ढूंढने के लिए उकसाता रहता है क्‍योंकि सागर को समुद्र के रास्‍ते का अच्‍छा ज्ञान है। 

दूसरी ओर सागर की खजाने में कोई रूचि नहीं है लेकिन जब उसका भाई सैम (जायद खान) बैंकाक से वापस आता है तो सारे समीकरण बदल जातें है दरअसल सैम एक बहुत बड़े डॉन गुलशन (राहुल देव) के भारी कर्ज में फंस जाता है। मोना (सागर) की प्रेमिका होती है। 

सैम की तलाश में गुलशन बहमास पहुंच जाता है। वह सागर की प्रेमिका मोना का अपहरण कर उसे 24 घंटे का समय देता है कि पैसा वापस लौटे नहीं तो मोना की मौत। 

अब सागर के पास कोई और रास्‍ता नहीं बचता है वह समुद्र में डूबे हुए खजाने को ढूंढने निकल पड़ता है और फिर होती है हीरो और खलनायक में जंग। फिल्‍म के फाइट भी अंडरवाटर रखे गए है।
फिल्‍म में अंडरवाटर सीन देखने के लिए जरूर जा सकते है।

 

आदित्य  कश्यप 


All rights reserved @ smartbolly.com