Classifieds
News
आल द बेस्‍ट
10-21-09 22:11

 

 

आल द बेस्‍ट 
निर्देशक: रोहित शेट्टी 
कलाकार: अजय देवगन, संजय दत्‍त, बिपाशा बसु, फरदीन खान, मुग्‍धा गोडसे

आल द बेस्‍ट एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्‍म है। फिल्‍म में वीर और प्रेम अच्‍छे दोस्‍त है। वीर गायक बनना चाहता है लेकिन उसके पास इतना पैसा नहीं कि अपने सपनों को पूरा कर सके। वीर का सैतेला भाई धर्म लंदन का एक बहुत बड़ा व्‍यवसायी है। वह अपने भाई से यह बोलकर पैसे मांगता है कि उसने शादी कर ली है और उसकी जिदंगी पैसे के अभाव में खुशहाल नहीं है। 

प्रेम कंसेप्‍ट कार का एक्‍सपर्ट है उसकी पत्‍नी जाह्नवी उसके पूर्वजों के जिम को चलाती है। वह हमेशा ज्‍यादा सदस्‍यों को जिम का सदस्‍य बनाने की फिराक में लगी रहती है। वीर को विद्या से प्रेम है लेकिन विद्या के पिता को वीर बिल्‍कुल पसंद नहीं है।kahani  तब रोचक हो जाती है जब वीर और प्रेम को पैसे का काफी नुकसान होता है। धर्म वीर को बिना बताए भारत घूमने आता है। उस वक्‍त परिस्थितियां काफी बिगड़ जाती है जब धर्म को लगता है कि जाह्नवी वीर की पत्‍नी है और विद्या प्रेम की गर्लफ्रैंड है। 

अजय देवगन की कॉमेडी में अछी पकड़ नज़र आएई है संजय का भी काम बढि़या है वहीं फरदीन खान में कुछ नया न कर सके है हीरोइनों में बिपाशा ने अच्‍छा काम किया है वहीं मुग्‍धा ने निराश किया है। 
प्रीतम का दिया गया संगीत प्रभाव डालने में असफल रहा है। कुल मिलाकर कहा जाए तो एक हल्‍की फुल्‍की फिल्‍म है 
इस फिल्म को देखने जाया जा सकता है।

 

आदित्य  कश्यप 


All rights reserved @ smartbolly.com